बी आर डी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023  प्रचार अभियान में भव्य नारी शक्ति पद यात्रा का प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान दुद्धी

(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र : भाऊ राव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी सोनभद्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (महिला आरक्षण) के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक एक भव्य नारी शक्ति पदयात्रा एवं नारी शक्ति हस्ताक्षर मानव श्रृंखला अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह अभियान महिलाओं के एक ऐतिहासिक व सामाजिक बदलाव और नारी शक्ति को बढ़ावा देने के प्रति समाज की सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी, विशिष्ट अतिथि ममता मौर्या कार्यक्रम की अध्यक्षता भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के प्रभारी प्राचार्य राजेश भारती की अध्यक्षता में  हुआ। इस अभियान के प्रारम्भ में नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर दीवार अधिनियम के तहत् हस्ताक्षर कर अपनी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। तत्पश्चात नारी शक्ति वंदन अभिनंदन के तहत् छात्र- छात्राओं ने पद यात्रा महाविद्यालय से हाथों में बैनर लेकर पद यात्रा निकाली गई। वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम का संयोजन अंकिता चंद्र द्वारा किया गया। संचालन मिथिलेश कुमार गौतम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ गीता, डॉ प्रियंका जायसवाल, अनिता गौतम, किरण यादव, मानमती यादव, विजयंती कुशवाहा ,सुनीता गुप्ता, डॉ अजय कुमार, डॉक्टर राकेश कुमार कनौजिया, डॉक्टर विवेकानंद, राजेश कुमार यादव, दिनेश चंद्र शर्मा आदि महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए