स्वतंत्रता दिवस को लेकर सोनभद्र में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोनभद्र पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अभिसूचना विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन, इको प्वाइंट समेत विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहनता से जांच की। इस दौरान प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, पर्यटक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिसूचना विभाग की लगातार निगरानी से साफ है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है।

ये भी पढ़िए