हादसा नहीं हत्या: 9 साल के मासूम की मौत का बदला लेने को रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (घोरावल)सोनभद्र पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में की गई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी अभय पाल को गिरफ्तार कर लिया है। 8 दिसंबर 2025 को खुटहा बाईपास पर ट्रक की टक्कर से क्रेटा सवार राजेश यादव की मौत हो गई थी, जिसे जांच के बाद सुनियोजित हत्या पाया गया।

पुरानी रंजिश में वारदात

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक राजेश यादव साल 2023 में मंगल पाल के 9 वर्षीय बेटे अनुराग के अपहरण और हत्या का मुख्य आरोपी था। इसी का बदला लेने के लिए मंगल पाल ने अपने ममेरे भाई अभय पाल के साथ मिलकर हत्या की स्क्रिप्ट लिखी।


फिल्मी अंदाज में रची साजिश खरीदा पुराना ट्रक


वारदात के लिए मंगल पाल ने राजगढ़ से 4.30 लाख रुपये में एक पुराना ट्रक खरीदा। लोकेशन और वार:घटना के दिन मंगल पाल ने राजेश की लोकेशन दी और जैसे ही राजेश तहसील के लिए निकला, अभय पाल ने ट्रक से उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (CDR) की मदद से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार अभियुक्त अभय पाल को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

ये भी पढ़िए