पॉक्सो एक्ट के मामले में दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र/दुद्धी,। पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी कर दुद्धी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रामलीला मैदान, रजखड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, थाना दुद्धी में दर्ज धारा 65(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को पुलिस टीम ने रजखड़ स्थित रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल सौरभ कुमार पाण्डेय शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूती मिली है।

ये भी पढ़िए