चोपन सोनभद्र : जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे की टीम ने चोपन थाना क्षेत्र के बैरियर के पास से अवैध बालू लदे तीन ट्रकों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
700 फीट से अधिक लदा था बालू
पकड़े गए तीनों ट्रकों (टिप्पर) की जब जांच की गई, तो पाया गया कि उनमें क्षमता से अधिक यानी 700 फीट से भी ज्यादा बालू लदा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि इन ट्रकों के पास परिवहन के लिए कोई भी वैध कागजात या जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
चोपन पुलिस की सुपुर्दगी में ट्रक
खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे ने बताया कि अवैध परिवहन की सूचना पर यह छापेमारी की गई थी। कागजात न होने और ओवरलोडिंग के कारण तीनों ट्रकों को तत्काल जब्त कर लिया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए उन्हें चोपन थाने भेज दिया गया है। खनन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबार में लिप्त लोगों और खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

