जमुआड में रातो दिन राप्ती नदी में खनन माफिया करा रहे खनन

(दयासागर )गोरखपुर : सदर तहसील अंतर्गत चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत जमुआड गांव के पुरब राप्ती नदी में पूरी तरह अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है इतना ही नहीं नियम के विपरीत लगभग 8से10 पोकलेन मशीन से नदी के बिल्कुल नजदीक से मिट्टी को काटकर डंपरों से ले जाया जा रहा है वही खनन माफियाओं द्वारा राप्ती नदी पर बने बांधों को पूरी तरह से अस्त व्यस्त किया जा चुका है जबकि नदी में खनन की रियालटी की कोई प्रावधान नहीं है विभाग अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से मुकदर्शक बना हुआ है
आपको बताते चलें कि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह बात कोई नई बात नहीं है यह खनन माफियाओं का दिनचर्या बन चुका है जो की कई बार बड़ी घटनाओं के अंजाम को होते हुए देखकर क्षेत्र वासियों ने खनन का बिना रियलिटी और राप्ती नदी में खनन करने वाले खनन माफियाओं का विरोध किया था लेकिन खनन अधिकारी और पुलिस विभाग,सिंचाई विभाग के अधिकारी के सामने में खनन पर कोई रोकथाम नहीं हो सका गांव के एक व्यक्ति ने दवे जुबान से यह भी कहा कि पुलिस,खनन विभाग, यहां तक की सिंचाई विभाग से भी खनन माफिया का साथ गांठ जुड़ा हुआ है जिससे निडर होकर धडल्ले से खनन कराने में खनन माफिया द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाती है पुलिस अधिकारी, खानन अधिकारी और सिंचाई विभाग अधिकारी खनन पर रोकथाम नहीं लगा पा रहे हैं तो आगे चलकर जहां खनन हो रहा है नदी की धारा मुड़कर बाध को तोड़कर गांव की तरफ बाढ़ आने की संभावना रहेगी वहीं वर्तमान में पर्यावरण और जैविक विविधता के हो रहे नुकसान की भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।

ये भी पढ़िए