सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत घोरावल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना घोरावल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई सुनिश्चित की।
बर्दिया पोखरा के पास से हुई गिरफ्तारी
थाना घोरावल पुलिस टीम को 13 अप्रैल 2026 की शाम मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर बर्दिया पोखरा (ग्राम बर्दिया क्षेत्र) के पास से शाम करीब 04:55 बजे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण संजय प्रजापति पुत्र रामजतन (निवासी: ग्राम बर, थाना घोरावल, सोनभद्र)
टीकम प्रजापति पुत्र श्यामलाल प्रजापति (निवासी: ग्राम भुईधरवा, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश)
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के साथ चौकी प्रभारी शिवद्वार कवीन्द्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह यादव, महेन्द्र कुमार और रामनारायण शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

