(मदन मोहन)चंदौली : पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कौवाघाट पुल के पास मोटरसाइकिल सवार गांजा तस्करों को 14 किलो 739 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। दो गांजा तस्करों के विरुद कार्यवाही करते हुए ,गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कि गई। पूछताछ मेंअभियुक्तों द्वारा बताया गया हम दोनो व्यक्ति अपने गांव के बगल पहाड़ी से सस्ते दाम में गांजा खरीद कर महंगी दाम पर मधुपुर व उसके आस-पास गांवो में बेचते है। और लाभ के पैसों को बराबर-बराबर आपस में बाँट लेते है।

