सोनभद्र:जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत दो क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि गैर जनपद तबादले के बाद दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है
श्री विनय प्रभाकर साहनी: क्षेत्राधिकारी दुद्धी से स्थानांतरित कर इन्हें क्षेत्राधिकारी पिपरी बनाया गया है। इनके अधिकार क्षेत्र में पिपरी, अनपरा और शक्तिनगर थाने आएंगे। इसके साथ ही इन्हें साइबर थाना/सेल, पुलिस आधुनिकीकरण और सामुदायिक पुलिसिंग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
श्री अजय सिंह चौहान: पुलिस उपाधीक्षक को नया क्षेत्राधिकारी दुद्धी नियुक्त किया गया है। इनके क्षेत्राधिकार में दुद्धी, विण्ढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने शामिल होंगे।
श्री स्वतंत्र कुमार सिंह: प्रभारी आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से हटाकर इन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर बनाया गया है।
श्री अतुल कुमार प्रजापति: पुलिस अधीक्षक के पीआरओ (PRO) पद से स्थानांतरित कर इन्हें थानाध्यक्ष अनपरा की जिम्मेदारी दी गई है।
ये निरीक्षक हुए कार्यमुक्त:
गैर जनपद तबादला होने के कारण निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय (थाना शक्तिनगर) और निरीक्षक श्री राजेश जी चौबे (थानाध्यक्ष अनपरा) को उनके नए जनपदों के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

