(तौसीफ अहमद)मीरजापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा कैम्प कार्यालय पर वृक्षारोपण किया गया । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देश के क्रम में जनपद के थाना, पुलिस चौकियों तथा पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों द्वारा स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया । पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए लिए सकारात्मक उत्साह के साथ थाना, पुलिस चौकी, कार्यालय परिसर में फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाये गये। वहीं थाना प्रभारी कोतवाली शहर बालमुकुंद मिश्रा वह कोतवाली कटरा अजय सेठ के द्वारा थाना क्षेत्र में कई जगहों पर वृक्षारोपण कर अन्य सभी को वृक्ष को लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

