सांसद छोटेलाल खरवार और पत्नी मुनिया देवी का एक साथ जन्मदिन, नौगढ़ आवास पर उमड़ा जनसैलाब

70 साइकिल, 10 ट्राई साइकिल और 10 सिलाई मशीनें वितरित कर दिया जनसेवा का संदेश


रिपोर्ट : मदन मोहन, नौगढ़ चंदौली। सपा सांसद छोटेलाल खरवार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुनिया देवी का जन्मदिन मंगलवार को नौगढ़ स्थित स्थानीय आवास पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांसद दंपति के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही आवास पर शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों, स्थानीय नेताओं और क्षेत्रवासियों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते समारोह स्थल जनसैलाब में तब्दील हो गया। जन्मदिन समारोह को सांसद दंपति ने महज उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे जनसेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए जरूरतमंदों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण किया। सांसद छोटेलाल खरवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल व कंबल वितरित किए। इसके साथ ही क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से 70 साइकिलें वितरित की गईं। दिव्यांग बच्चों एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 10 ट्राई साइकिलें प्रदान की गईं, जबकि महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 10 सिलाई मशीनें भेंट की गईं। वितरण कार्यक्रम से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।


पत्रकारों का भी हुआ सम्मान


समारोह के दौरान सांसद द्वारा क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार प्रदीप केसरी, मदन मोहन विश्वकर्मा, इंद्रजीत भारती, लक्की केसरी, विशाल गुप्ता, ईश्वर चंद एवं अमरजीत यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


विशाल केक काटकर मनाई गई दोहरी खुशी


मुख्य मंच पर सांसद छोटेलाल खरवार और उनकी धर्मपत्नी मुनिया देवी ने विशाल केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ सांसद दंपति का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का शानदार संचालन बिरहा जगत के प्रसिद्ध कलाकार राम जन्म जांबाज ने किया।
समारोह की व्यवस्था एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला जीत यादव, रमाशंकर सिंह यादव, रामबरेश यादव उर्फ बल्लू नेता, भावी जिला पंचायत सदस्य (सेक्टर नंबर-2) एवं पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह यादव, विवेक यदुवंशी, लाल साहब, शंभू खरवार सहित तमाम सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पूर्व सांसद समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद


कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदौली रामकिशून यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, एडवोकेट दशरथ सोनकर, टोनी खरवार, नीलम वियार, गुरु प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगरही अजय प्रताप सिंह यादव, परमानंद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहर अशोक यादव, संजय यादव, अनिरुद्ध यादव, जगनारायण यादव, संदीप केसरी एवं पंकज केसरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा बंशीधर कोल, राम अवतार, रामस्वरथ, प्रभु नारायण, अरुण, कैलाश यादव, नंदू राम, बलिराम यादव, वीरेंद्र, राजेश कुमार, ग्राम प्रधान चिकनी संतलाल यादव, रमाशंकर सिंह यादव, भगवान दास सहित सोनभद्र और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने समारोह में सहभागिता की। जन्मदिन समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और जनकल्याणकारी वितरण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सांसद दंपति ने सेवा और सहयोग के माध्यम से जन्मदिन की खुशियां जनता के साथ साझा कर जनसेवा का संदेश दिया।

ये भी पढ़िए