सोनभद्र में नई मूल्यांकन सूची को अंतिम मंजूरी, 16 सितंबर से होगी प्रभावी

विन्ध्य क्षेत्र के गांवों में 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि, कई क्षेत्रों में दरें यथावत


सोनभद्र। जिले में भूमि एवं संपत्तियों की मूल्यांकन दरों को जनहित और क्षेत्रीय परिस्थितियों के अनुरूप संतुलित रखते हुए नई मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ द्वारा आवश्यक संशोधनों एवं निस्तारण के बाद उप निबंधक कार्यालय रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल एवं ओबरा के लिए तैयार नई मूल्यांकन सूची 16 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।
नई सूची में सामान्य क्षेत्रों में कई जगह मूल्यांकन दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जहां संशोधन आवश्यक पाया गया, वहां 3 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। वहीं, विन्ध्य क्षेत्र के ग्रामों में क्षेत्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 5 से 15 प्रतिशत तक औसत वृद्धि की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मूल्यांकन दरों में संशोधन करते समय जनहित, व्यावहारिकता और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। आवश्यकता न होने वाले क्षेत्रों में दरें यथावत रखी गई हैं, जबकि जरूरी स्थानों पर संतुलित वृद्धि की गई है।
नई मूल्यांकन सूची लागू होने के बाद आमजन को दरों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। संशोधित दरें संबंधित �⁠तहसील के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएंगी तथा �⁠राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेंगी।

ये भी पढ़िए