दुद्धी संवाददाता – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी
दुद्धी/सोनभद्र। कोतवाली अंतर्गत कस्बे में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं ने जहां आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया था वहीं पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण नहीं होने कों लेकर काफी नाराजगी थीं। इसके संदर्भ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आदि द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश की गुहार लगाई गई थीं। दिनांक 14 जनवरी 2026 कों पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश के अनुपालन में ग्राम खजुरी में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की विवेचना चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कनहर नदी के पास दाह संस्कार वाले मार्ग में कहीं जानें की फिराक में 01 महिला एवं 02 पुरुष तैयार थे तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस जिसमें नवागत प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुद्धी कुंवर सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद कस्बा प्रभारी चौकी दुद्धी, उपनिरीक्षक जयशंकर राय चौकी प्रभारी अमवार, उप निरीक्षक श्याम जी यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह दुद्धी, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह यादव, हेड कांस्टेबल खालिद खान, हेड कांस्टेबल महताब अहमद, हेड कांस्टेबल भागीचंद यादव, कांस्टेबल आनंद यादव, कांस्टेबल विनोद सरोज, महिला कांस्टेबल संध्या यादव समस्त थाना दुद्धी मुखवीर की सूचना पर उक्त स्थान पर अचानक पहुंचे और पुलिस के पहुंचने पर इधर-उधर भागने का प्रयास अभियुक्त करने लगे। कड़ाई से पूछताछ के क्रम में राजा कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 01 दुद्धी सोनभद्र(उत्तर प्रदेश ) शंभू राम उम्र 40 वर्ष पुत्र बुद्दन राम निवासी डोमटोली जिला गढ़वा ( झारखण्ड ) व निशा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी राजू राम निवासी वार्ड 01 दुद्धी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश ) कों गिरफ्तार कर दिनांक 26 अक्टूबर 2025 व 19 दिसंबर 2025 कों थाना कोतवाली दुद्धी मुकदमा अपराध संख्या – 272/25 व 317/25 धारा 331(4) 305(A)बी एन एस के अभियोग व 3/25 आर्म्स एक्ट में न्यायालय भेजा। पकड़े गए अभियुक्तो के पास से 01अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी का माल मसरूका नगदी 42,500 रूपये, आभूषण सफेद धातु 19 जोड़े पायल, 29 जोड़ी बिछिया, राखी 02 जोड़ी, बेरवा 03 जोड़ा पुलिस ने बरामद किया। शेष वांछित अभियुक्तगण राजकुमार उर्फ गज्जू पुत्र राजूराम निवासी वार्ड नंबर 01 दुद्धी (जिसके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत है और अंतरराज्जिय शातिर चोर है ) व लकी कुमार पुत्र राजू राम निवासी राम जानकी मंदिर थाना शहर जनपद पलामू (झारखण्ड ) इसके खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत है और अंतरराज्जिय शातिर चोर हैं की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रहीं हैं। उक्त पंजीकृत मुकदमा चोरी की घटना का सफलता पूर्वक पर्दाफाश करने को लेकर व्यापारियों आम जनों ने राहत की सांस ली है और टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

