स्कूल का संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ते एक कदम ” एक पेड़ मां के नाम
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : विकासखंड क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल दुद्धी में भव्य “एक पेड़ मां के नाम ” गत दिनों स्कूल के प्रत्येक छात्र-छात्राओं द्वारा 500 पौध रोपण संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ते हुए कदम गुरुवार को प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक डॉक्टर लवकुश प्रजापति व विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत दुद्धी स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , सेवानिवृत्ति क्रय विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद , वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार, उपेन्द्र कुमार तिवारी, अशोक कनौजिया आदि के कर कमलों द्वारा विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का 500 शिक्षार्थी को अपने-अपने घरों के आस पास में सुरक्षित स्थल पर पौधा रोपण के लिए वितरण करते हुए चेयरमैन ने कहा कि कहीं सूखा , कहीं अकाल , कही बाढ़ , कहीं घटते जलस्तर, कहीं पिघलता ग्लेशियर आदि से ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ता खतरा के दृष्टिगत पौधारोपण करना नितांत आवश्यक है। वहीं नगर पंचायत दुद्धी स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर ने पौध वितरण करते हुए कहा कि पूरी संवेदना और आस्था जिम्मेदारी के साथ एक पेड़ मां के नाम ऐतिहासिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल के संकल्प को साकार करने की नैतिक जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीयों के कंधे पर है । वहीं सेवानिवृत्ति सचिव ने पर्यावरण के गंभीर संकट के प्रति आगाह करते हुए एकमात्र उपाय वृहद स्तर पर पौधारोपण को बताया । प्रबंधक डॉक्टर लव कुश प्रजापति ने 500 शिक्षार्थियों से पौधरोपण के संकल्प को पूरा करना के साक्षी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन कर देश का प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण का अभूतपूर्व कार्य कर रहीं है। जो पर्यावरण संरक्षण के संजीवनी का कार्य है। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक मोहम्मद जावेद , अभिषेक, यशस्वी कपूर , पी एन सिंह, रेशमा सुब्बा, मोनिका, निशि ,हिना आदि विद्यालय के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहें।

