जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र : कस्बा चौकी दुद्धी पर पीस कमेटी की बैठक उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गई। बारावफात जुलूस परंपरागत रूप से निकाले जाने का पूर्व सदर फतेह मोहम्मद खान ने कार्यक्रम को लेकर एस डी एम व स्थानीय नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह को कार्यक्रम के स्वरूप पर प्रकाश डाला। एसडीएम एवं प्रभारी निरीक्षक ने परंपरागत रूप से शान्ति पूर्वक त्यौहार मनाने की बात कहीं। इस मौके पर कस्बा प्रभारी दुद्धी, नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा पूर्व जिला मंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि , नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खां सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

