आगामी विश्व आदिवासी दिवस को लेकर संगोष्ठी का आयोजन

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी) दुद्धी सोनभद्र : विकासखंड के ग्राम पंचायत मल्देवा वीरांगना रानी दुर्गावती स्थल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी की अध्यक्षता धर्माचार्य हरिकिशन सिंह गौड़ द्वारा किया गया । संगोष्ठी में आगामी 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर वृहद कार्यक्रम कराए जाने को लेकर चर्चा किया गया। विभिन्न गांव से आए लोगों द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने विचार सुझाव दिए । कार्यक्रम से पूर्व गांव-गांव बड़ा देव ,पेन ठाना पूजा पाठ भ्रमण उपरांत जुलूस गाजे बाजे के साथ दुद्धी रामलीला खेल मैदान पर पहुंचने को लेकर चर्चा की गई। संगोष्ठी का संचालन फौजदार सिंह परस्ते समाजसेवी द्वारा किया गया । इस मौके पर रामफल सिंह गौड़, कुबेर सिंह गोंड , आनंद कुमार , राम लखन सिंह , सुरेंद्र पोया आदि दर्जनों आदिवासी मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए