सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)रँगेश सिंह: सोनभद्र के रेल यात्रियों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। रेलवे विभाग ने जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के नियमित परिचालन को हरी झंडी दे दी है।

सांसद ने किया शुभारंभ
सफर होगा आसान
ओबरा डैम स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सांसद छोटे लाल खरवार ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद आज से इस ट्रेन का संचालन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।
गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के शुरू होने से अब सोनभद्र और आसपास के यात्रियों के लिए मुंबई की राह आसान हो जाएगी। यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर चलेगी, जिससे व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ओबरा डैम स्टेशन से शुभारंभ
सौगात: रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत लंबी दूरी की नई ट्रेन सेवा।
ओबरा डैम स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से आर्थिक और सामाजिक रूप से क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

