सोनभद्र : युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

सोनभद्र : बभनी थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय प्रिंस कुमार रात में टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को पहले म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

तस्वीरें सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव की हैं, जहां देर रात एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि डूभा गांव निवासी 23 वर्षीय प्रिंस कुमार रात में टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

परिजनों के मुताबिक हमलावरों ने प्रिंस कुमार पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए। आरोप है कि युवक पर करीब एक दर्जन बार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल प्रिंस कुमार को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक पर हमला किस वजह से किया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। आपसी रंजिश, विवाद या किसी अन्य वजह से हमला हुआ है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। वहीं, घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए