बीहड़ों में खाकी का कड़ा पहरा: चन्दौली के दुर्गम जंगलों में गूंजी पुलिस की धमक, चौपाल मेंसिखाए ‘डिजिटल सुरक्षा’ के पैंतरे

रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली।चन्दौली: जनपद के सुदूरवर्ती और संवेदनशील इलाकों में शांति कायम रखने तथा नक्सली आहट को पूरी तरह से नेस्तेनाबूत करने के लिए चन्दौली पुलिस ने कमर कस ली है। थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के आधुनिक हथियारों से लैस जवानों ने ग्राम जमसोद और पथरौल के बीहड़, पहाड़ी व जंगलाती इलाकों को छावनी में बदलते हुए बड़ा सर्च ऑपरेशन और फ्लैग मार्च चलाया।


खाकी ने छाने बीहड़ और पगडंडियां


सुरक्षा बल के जवानों ने दुर्गम पगडंडियों, घने जंगलों और संभावित छिपने के ठिकानों पर कोना-कोना खंगाला। इस सघन कांबिंग का मकसद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही असामाजिक व नक्सली तत्वों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था।


गाँव की चौपाल से ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर प्रहार


जंगलों की खाक छानने के बाद पुलिस टीम ने गाँवों की गलियों में पैदल गश्त की और चौपाल सजाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों—जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC, OTP फ्रॉड और ऑनलाइन निवेश के लालच से सतर्क रहने की तरकीबें सिखाईं।
ग्रामीणों ने कहा—’सब शांत’, पुलिस बोली—’हम सतर्क’
चौपाल में ग्रामीणों ने साफ किया कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति और सुरक्षा का माहौल है। वहीं थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को पनाह न दें और जंगल या गाँव के आसपास कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को खबर दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
मदद के लिए डायल करें ये नंबर:

  • साइबर ठगी होने पर: तुरंत कॉल करें 1930
  • किसी भी आपात स्थिति में: डायल करें 112

ये भी पढ़िए