प्रतिभाशालीं छात्र-छात्राओं का डीपीएस स्कूल दुद्धी में हुआ सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

नगर पंचायत दुद्धी वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व कलमकारों सहित प्रबुद्ध जनों ने बच्चों को किया सम्मानित

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत के डीहवार बाबा स्थित डीपीएस स्कूलवार्ड नं 10 में शनिवार की देर शाम कों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भव्य वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सनातन परंपरा अनुसार गणेश वंदना से की गई। ततपश्चात विद्यालय में शिक्षारत छात्र-छात्राओं कों अपने कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त टॉप 10 में स्थान बनाने वालों होनहार शिक्षार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू एवं राजेश्वर श्रीवास्तव प्रबंधक सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के कलमकारो प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी , इब्राहिम खान, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, रवि सिंह चन्द्रवंशी , रमेश कुमार यादव , दैवि शक्ति चन्द्रवंशी उर्फ राजा,सेराजुल हुदा,मनीष कुमार व प्रबुद्धजन क्रय विक्रय के सेवानिवृत सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद जायसवाल, अनिल हवाई प्रभु सिंह एडवोकेट, राधेश्याम मिश्रा अध्यापक राम रक्षा कुशवाहा आदि की उपस्थित के बीच कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना से शुभारंभ किया गया।

इसके बाद सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत डीपीएस प्रबंधक कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी के द्वारा सभी को अंगवस्त्र व माल्यार्पण के साथ मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति भक्ति हिन्दी फिल्मी गानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे लोगों द्वारा सराहा गया। अतिथियों ने अपने वक्ताओं में कहा कि विद्यालय के द्वारा बच्चों को निशुल्क कापी किताब एवं कम शुल्क में सहित अन्य सुविधा बच्चों को देने के लिए, उनके अभिभावकों ने इस नेक काम के लिए विद्यालय परिवार के प्रबंधक कृष्ण कुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जो अलख बच्चों के बीच जगाने का कार्य किया गया है ,वह बहुत ही सराहनीय है,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने कहा कि आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में जो संस्कृत सभ्यता संस्कार विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के द्वारा कार्यक्रम से प्रस्तुत किया गया वह निश्चित रूप से सराहनीय है , उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है, इसलिए आप ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करें, पढ़ाई के नाम पर किसी प्रकार का कोई लापरवाही या समझौता न करें और पढ़ लिखकर एक अच्छा नागरिक बनकर देश का सेवा करें ,उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि हमारी सरकार के द्वारा दुद्धी नगर में कई कार्य कराई जा रहे हैं, श्री मोहन ने डीपीएस स्कूल के प्रबंधक को यह आश्वासन दिया कि बच्चों के पठन-पाठन हेतु कोई भी आवश्यकता पड़े तो वह पूर्ण सहयोग करेंगे, कार्यक्रम का संचालन सुषमा जयसवाल एवं मनीषा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया , एम ए टॉपर राजनीतिक शास्त्र में सर्वाधिक नंबर लाने वाले विद्यालय के प्रबंधक के साले कों अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीपीएस के एमडी राजेंद्र प्रसाद चन्द्रवंशी, बिंदेश्वरी जायसवाल,जगत नारायण, सतेश, अभिषेक ,अरविंद तिवारी सहित शिक्षक ,शिक्षिकाओं व बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए