दुद्धी – शोषित – वंचित समाज, भ्रष्टाचार – माफिया राज की ईट बजाने वाले लोकप्रिय विधायक विजय सिंह के निधन पर बार एसोसिएशन ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

लगभग 28 वर्षों तक कद्दावर नेता विजय सिंह गौड़ ने विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया


दुद्धी सोनभद्र : संयुक्त बार एसोसिएशन दुद्धी व सिविल बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय लगभग 28 से 29 वर्षों तक विधानसभा क्षेत्र दुद्धी का 8 बार प्रतिनिधित्व करने वाले आदर्श विधायक के पुरस्कार से सम्मानित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड का लंबी बीमारी के कारण एसजीपीजीआई लखनऊ में लगभग 72 वर्ष की आयु में 8 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः निधन हों गया। सन 1980 में जनसंघ के प्रत्याशी बृज बिहारी कों हराकर प्रथम बार विधायक चुने गए। 3 बार रामनरेश पासवान कों हराया, निर्दल विधायक भी रहे।अनुसूचित जनजाति सीट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक व जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय विधायक के निधन से समूचा राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मुंसिफ कोर्ट परिसर दुद्धी में शोक सभा का आयोजन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।अतीत के स्मृतियों को साझा करते हुए सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघर्षों के छात्र राजनीतिक जीवन से लेकर इंडि गठबंधन विधानसभा संयोजक तक विधायक स्वर्गीय विजय सिंह गौड़ का जीवन भ्रष्टाचार माफिया राज के खिलाफ रहा।

वहीं दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी, कुलभूषण पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहां की शोषण वंचितों की सदैव आवाज बुलंद करने वाले जनहित के मुद्दे पर अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले कद्दावर नेता जैसा नाम वैसा गुण वाले नेता हर क्षेत्रों में विजय का परचम लहराने वाले सिंह की दहाड़ सा राजनीति में अंगद सा व भीष्म सा दृढ इच्छा शक्ति वाले दुद्धी को जिला बनाने की ” सोन नदी के दक्षिण की” मांग के अनुपालन में पिपरी में शिलान्यास अस्थायी जिला बनाने की मजबूत पहल कर डी एम व एस पी सोनभद्र कों पिपरी में कार्य जनहित प्रारम्भ कराने वाले विजय सिंह गौंड के रहते शोषित वंचित समाज के जमीनों पर डकैती डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी की आवाज विजय सिंह थे। अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी चुनाव में दुद्धी क्षेत्र की अनदेखी करने वाले कों प्रत्येक अधिवक्ता जनहित की आवाज बुलंद कर सबक सिखाएगा। अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित करते हुए परिजनों कों दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना किया। संचालन दुद्धी बार एसोसिएशन के सचिव राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट,रामलोचन तिवारी एडवोकेट,कृष्ण कुमार अग्रहरी एडवोकेट, शंभू रवानी , हरनाम सिंह, आशीष गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता ,अशोक कुमार गुप्ता, अभिनव जायसवाल, रामदुलारे,तबरेज आलम, राकेश अग्रहरी, अनुराग त्रिपाठी,रजनीश कुमार, महेंद्र कनौजिया सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए