लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन को मंत्री, नेता, प्रशासनिक अधिकारियों व जनमानस का उमड़ा सैलाब
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा आदिवासीय बाहुल्य क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र 403 के लोकप्रिय अजेय लगभग 4 दशकों तक नेता रहें पूर्व मंत्री एवं 8 बार विधायक रहे विजय सिंह गौड़ जिनको हराने के लिए सत्ता से लेकर विपक्ष तक एड़ी चोटी का जोर लगाते थक जाते का उनके पैतृक निवास ग्राम कटौली , दुद्धी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार आदिवासी गोंडवाना रीति से किया गया। उनके आवास से कुछ दूरी पर उन्हें पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दफनाया गया।

अंतिम संस्कार से पूर्व प्रशासन द्वारा विजय सिंह गोंड को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिससे माहौल अत्यंत भावुक हो गया।इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री राम बिचार नेताम, राज्य मंत्री संजीव गोंड, दर्जा प्राप्त मंत्री जीत सिंह खरवार,मोहनलाल खरवार श्रवण सिंह गौड़ पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दुबे, बहुजन समाज पार्टी के नेता संजय सिंह गौड़ ध्रुवे ,डॉक्टर लवकुश प्रजापति , रामविचार गौतम , जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, उप जिलाधिकारी दुद्धी,पुलिस क्षेत्राधिकार दुद्धी सहित अनेक राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से भी कई जनप्रतिनिधि एवं समर्थक अंतिम दर्शन हेतु पहुंचे।विजय सिंह गौड़ के निधन से पूरे दुद्धी क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अटल व सरल स्वभाव , जल जंगल जमीन की संघर्षपूर्ण लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट तक जनजाति सीट के लिए संघर्ष जनसेवा के किए गए कार्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ याद किया।


