(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नजदीकी कुशवाहाछापर टोला ग्राम मल्देवा में 6 जनवरी 2026 की देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने श्री लक्ष्मी नारायण शिव शक्ति मंदिर में मन्दिर का ताला तोड़कर मंदिर की 1 दान पेटी जिसमें अनुमानित दान 1 वर्ष का 15 से ₹20000 व 1 एमप्लीफायर 120 वाट का जिसकी अनुमानित लागत 16000 रुपए ,पीतल की 1 बाल्टी एवं 2 कम्बल चोरी संदिग्ध स्थिति में चोरी की गई। 7 जनवरी 2026 को नित्य की भांति मंदिर के पुजारी महेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय ईश्वर प्रसाद मिश्रा निवासी वार्ड 5 दुद्धी सोनभद्र प्रातः पहुँचे तों मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लटक रहा था।

अन्दर के गर्भ गृह का ताला टूटा था और मंदिर में रखा दान पेटी पीतल का बाल्टी, एमप्लीफायर गायब था। साथ हीं मन्दिर के पीछे स्थित संतोष जायसवाल मंदिर के प्रबंधक के फार्म हॉउस के कमरें से ताला तोड़कर दो कंबल चोरी की गई। जिसकी शिकायती प्रार्थना पत्र मंदिर के पुजारी द्वारा दिनांक 7 जनवरी 2026 को कस्बा थाना दुद्धी में दीं। हैरत हैं की ना कुण्डी टूटा, ना हीं ताले पर कोई चोट के निशान थे और मन्दिर के पीछे लिंक का ताला व लोहे का 5 सरिया मन्दिर के पीछे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर स्वयं नवागत प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह कस्बा प्रभारी हरिकेश आजाद मय हमराही घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।


