बभनी : बिजली विभाग की ओर से विद्युत उपकेंद्र बभनी के परसा टोला में मेगा कैंप लगाया गया। इसमें विभाग ने लगभग 62उपभोक्ताओं से 1लाख 30हजार रुपये के बकाया की वसूली की। वहीं उपभोक्ताओं के बिजली बिल संसोधन समेत लोड बढ़ाने व खराब मीटर आदि की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। शुक्रवार को विद्युत उप खंड अधिकारी श्री शिवम् गुप्ता, अभियंता विद्युत महेश कुमार की अध्यक्षता में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस चलाए जा रहे अभियान में काफी उत्साहवर्धक उपलब्धि रही।

इसके अलावा 2 बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया गया
अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 1 लाख 30 हजार रुपये के बकाया की वसूली की गई।
उपभोक्ताओं के मीटर खराब समेत अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया।
विद्युत बिल सम्बन्धित सभी समस्याओं का निराकरण अर्थात विद्युत बिल में किसी भी प्रकार का त्रुटि है तो सही किया जायेगा कैम्प में उपस्थित होने के लिए मीटर नम्बर, पुराना या नया कनेक्शन या खाता संख्या मीटर का विडियो अवश्य लेकर ही आए अन्यथा लाभ से वंचित रह जायेंगे l
23.10.2024 को नाधिरा के महुअ रिया मोड में
24 10 2024 को बभनी के सागोबाद्य में
25 10 2024 को कुंडा डीह के मेवरपुर में
26 10 2024 को नाधिरा के किरबिल(किरवानी )में कैंप का आयोजन किया जाएगा

