सोनभद्र : करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में कुछ नाबालिग लड़कों पर आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप लगा है। मंदिर में पेशाब करने की सूचना फैलते ही हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया।
खनन विभाग के निरीक्षक अतुल दूबे को 17 जनवरी को सूचना मिली थी कि रॉबर्ट्सगंज के लोढ़ी टोल प्लाजा से एक वाहन द्वारा अवैध खनन सामग्री ले जाई जा रही है। वाहन को रोकने का प्रयास करने पर वह धक्का मारकर भाग गया।
निरीक्षक दूबे ने अपनी टीम के साथ वाहन का पीछा किया। वाहन को पावर हाउस के पास उरमौरा में लावारिस हालत में पकड़ा गया, जिसे चालक छोड़कर भाग गया था। जांच में पाया गया कि वाहन पर अवैध खनिज लदा हुआ था और उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। वाहन के पास वैध परिवहन पत्र भी नहीं था।
इस संबंध में खनन निरीक्षक अतुल दूबे ने थाना रॉबर्ट्सगंज में उपखनिज परिहार नियमावली की तहत खान एवं खनिज अधिनियम की धारा और सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कराया।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए चार आरोपी दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू, फरीद अहमद पुत्र मुनिर अहमद, अश्वनी कुमार सिंह पुत्र मनोज कुमार, कमलेश विश्वकर्मा पुत्र जितन को सोमवार की दोपहर मे लोढ़ी रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उनके तीन वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।पकड़े गए सभी आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में राबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा,उपनिरिक्षक उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी,हेड कास्टेबल प्रवीण यादव, हेड कास्टेबल चन्द्रकेश पाण्डेय,कास्टेबल चन्दन सरोज शामिल रहे।

