समाजसेवी विपुल सिंह द्वारा गरीबों बुजुर्गों में किया कंबल वितरण

करमा,सोनभद्र:–(अशोक कुमार सिंह)स्थानीय विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत करमा के करनवाह गाँव मे मां राजेश्वरी शंकर धाम परिसर मे असहाय ,निर्बलों एवं बुजुर्गों को कम्बल वितरण किया गया , समाजसेवी विपुल सिंह ने करीब पांच सौ कम्बल वितरित करते हुए कहा कि ठंड के मौसम मे कम्बल वितरित करते हुए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है, उन्होंने कहा कि आज हमारे पिता जी स्वर्गीय बंशराज सिंह की पूण्यतिथि है, उनके याद मे कम्बल वितरित करने का यह अवसर प्राप्त हुआ है, समाजसेवी के द्वारा क्षेत्र के गरीब,असहाय, बुजुर्गों को लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है इस मौके पर गोपाल सिंह वैद्य जी, रविन्द्र बहादुर सिंह, राबिन सिंह, गुड्डू सिंह और मीडिया के लोग और सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए