बहुजन समाज पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति साझा की गई और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर दिया गया जोर


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मतदाता सूची “voter List” के निरीक्षण पर चर्चा हुई। सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। छूटे हुए लोगों के नाम अभियान चलाकर जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन 2027 का लक्ष्य

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ ‘बाबा’ ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का मंत्र दिया। वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद इस कार्यक्रम में अनपरा जोन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से देवी शरण भारती, अशोक गौतम, आशीष मिश्रा उर्फ ‘बागी’, भगवती प्रसाद अग्रवाल, दिलीप कुमार, अजय कुमार और देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
वक्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और बहन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

ये भी पढ़िए