सोनभद्र/दुद्धी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘संघ शताब्दी वर्ष’ के अवसर पर आज दुद्धी खंड के केवाल मंडल (ग्राम पंचायत घिवही) में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संघ के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
राष्ट्र की मजबूती के लिए संगठित समाज जरूरी: गोपाल जी
सम्मेलन के मुख्य वक्ता, काशी संभाग के संभाग निरीक्षक श्रीमान गोपाल जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अपने 100 वर्षों की यात्रा में निरंतर समाज को संगठित करने और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने शताब्दी वर्ष के संकल्पों को दोहराते हुए हिंदू समाज से एकजुट होने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान रामकेश गोंड जी रहे, जबकि मातृशक्ति के रूप में बुटबेढवा की ग्राम प्रधान श्रीमती तारा देवी जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान राम नारायण शर्मा जी द्वारा की गई। सभी अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
इस अवसर पर संघ और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मनोज कुमार पटेल जी (खंड कार्यवाह, दुद्धी) योगेश जी (जिला प्रचारक)गौरी शंकर कुशवाहा जी (जिला मंत्री, किसान मोर्चा)
जितेंद्र प्रसाद गुप्ता जी संजय गुप्ता जी (प्रधान प्रतिनिधि, बुटबेढवा)श्री महेंद्र जी, श्री संजीत जी एवं अन्य गणमान्य जन।सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और संगठन को गांव-गांव तक और अधिक प्रभावी बनाने के लक्ष्य के साथ हुआ।

