सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी के निर्देशन में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज श्री शिवकुमार सिंह मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोम से अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्त अनिल केवट पुत्र बैजनाथ प्रसाद केवट, निवासी खखड़ा सोनबरसा, थाना अमीलिया, जिला सिधी (म.प्र.) को गिरफ्तार कर कब्जे से सात राशि गोवंश एवं एक अदद पिकअप वाहन संख्या MP53ZC1237 बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 08/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे लोग खुटारी, जनपद सिंगरौली (म.प्र.) से गोवंश को वाहन में भरकर थाना बीजपुर, थाना दुद्धी एवं थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुली, धोरपा व जामपानी होते हुए झारखण्ड मार्ग से बिहार राज्य में वध हेतु ले जाते हैं।

