पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धूमधाम से जयंती मनाई गई

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी,सोनभद्र : प्राथमिक विद्यालय कर्री के बच्चों द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता एवं लघु नाटिका का सफल मंचन किया गया।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी एवं उनके पराक्रम के बारे में बच्चों को बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। समस्त अध्यापक श्री नित्यानंद, श्री हरदेव, श्री मती रामकली,आंगनवाड़ी श्रीमती अमृता और ग्रामीणजन की उपस्थिति सराहनीय रही।

ये भी पढ़िए