महाकुंभ–2025 ड्यूटी में सराहनीय सेवा के लिए सीओ सहित पांच सम्मानित

सोनभद्र : अवगत कराना है कि वर्ष–2025 में महाकुंभ ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा “कुम्भ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने हेतु नामित किया गया था। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड सोनभद्र में, उक्त सम्मान को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा, नामित अधिकारियों/कर्मचारियों को कुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित अधिकारियों, निरीक्षकों का विवरण निम्नवत है
श्री रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर कुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र, निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर सिंह “पीएनओ: 952190014” पुलिस लाइन, निरीक्षक श्री प्रभाकर यादव “पीएनओ: 872032534” थाना घोरावल, निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह “पीएनओ: 880890702” थाना बीजपुर, निरीक्षक श्री धीरज कुमार चौधरी “पीएनओ 072090129” साइबर थाना, निरीक्षक श्री स्वतंत्र कुमार सिंह “पीएनओ 072370155” अपराध शाखा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा सभी सम्मानित अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा महाकुंभ जैसे वृहद आयोजन में किए गए योगदान की सराहना की गई।

ये भी पढ़िए