(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : विकासखंड अंतर्गत शुक्रवार दिनांक 6 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहू – लुहान राम सुरेश उम्र 35 वर्ष पुत्र लुकमन निवासी ग्राम डुमरिया दुद्धी सोनभद्र के परिजन एम्बुलेंस से लेकर पहुँचे। लहूलुहान राम सुरेश के भाई उदय की माने तो गत शनिवार को सीएससी में उनकी पुत्री पूजा कुमारी ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसे रविवार को छुट्टी दें दिया। 6 फरवरी को छट्ठी का कार्यक्रम उल्लास पूर्वक घर में चल रहा था की घर से कुछ दूरी पर अचानक भाई कों पीछे से वार कर लहूलुहान किसी ने कर दिया जिसे स्थानीय जन लेकर घर पहुँचे।

अचानक जानलेवा हमले में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया जहां उपचार के उपरांत रेफर करने की बात बताई जा रही। घायल का भाई उदय व परिजन राजाराम की माने तो गांव के हीं व्यक्ति से विवाद में राम सुरेश पर जानलेवा हमला किया गया हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

