सैकड़ो व्यापारियों को फुटपाथ से हटाए जानें के रोजी-रोटी के संकट को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस उoप्रoव्यापार मंडल पहुंचा

जिलाधिकारी ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया


(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पहुंचे जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ के समक्ष फुटपाथ के दुकानदारों की समस्या के संबंध में प्रार्थना पत्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ द्वारा स्टेट की जमीन पर दुकान लगा रहे सैकड़ो व्यापारियों को हटाए जाने के प्रशासन के निर्देश के अनुपालन में नगर पंचायत द्वारा बेरीकेटिंग कर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है जिससे जनधन की हानि होने से रोका जा सके परंतु व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट आ गया है जिसकों लेकर व्यापार मंडल चिंतित है और जिलाधिकारी महोदय से बस स्टैंड जिला सहकारी बैंक के पास की स्टेट की जमीन पर 10/10 का दुकान लगाए जाने की व्यापारियों के लिए मांग संपूर्ण समाधान दिवस में लिखित प्रार्थना पत्र देकर किया जिस पर जिलाधिकारी सोनभद्र ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ज्ञात करना है कि जूता,चप्पल, सब्जी, मनिहारी,कपड़ा, आदि के व्यवसायी फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने घर परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे हैं जिसे जनहित में अतिक्रमण मुक्त के तहत भूमि को खाली कराया जा रहा है। जिससे व्यापारियों में खलबली मची है। व्यापारियों के हितार्थ पूर्व में भी दिनांक 24 नवंबर 2023 व 4 जनवरी 2025 व 12 सितंबर 2025 को उक्त संदर्भ में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाया गया। पुनः संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापार मंडल द्वारा प्रार्थना पत्र देकर व्यापारियों की समस्या का समाधान करने का निवेदन किया है। तत्पश्चात नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन से भी व्यापारियों की व्यथा सुनाई गई। मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व शिवम कुशवाहा मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए