जिलाधिकारी सोनभद्र ने दुद्धी एसडीएम, तहसीलदार आदि कार्यालय पत्रावलियों के रखरखाव व एस आई आर आदि की जमीनी हकीकत जान दिया दिशा निर्देश

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार कों पहुंचे जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ ने तहसील परिसर पहुंचने ही उप जिलाधिकारी /मजिस्ट्रेट दुद्धी निखिल यादव के न्यायालय कक्ष व कार्यालय में पहुंचकर पत्रावलियों का गहनता से परीक्षण कर धारा 145 विवादित जमीन सीज करने व कस्टोडियन व 107 -16 के आदेश निर्देश की लिखित पड़ताल पत्रावलियों पर अंकित एसडीएम पेशकार राकेश नवीन से किया। साथ हीं उप जिलाधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार के न्याय कक्ष पहुंचकर नोटिस चस्पा आदेश निर्देश आदि की जमीनी पड़ताल की एवं एस आई आर में कंप्यूटर फीडिंग करने वाले ऑपरेटर व नोटिस / मतदाता सूची में नाम बढ़ाने सहित मतदान केंद्र स्तर पर भेजे जाने वाले पत्रावलियों व नजारत अहमद कार्यालय संतराम से पत्रावली का गहनता से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसडीएम न्याय कक्षा का कायाकल्प कराए जाने साथ ही तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता के कार्यालय में पत्रावली के रखरखाव को लेकर नाराजगी जाहिर की साथ ही व्यवस्थित कागजात रखे जाने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़िए