श्रीनगर के फ्लोरेंस हॉस्पिटल में शुरू हुई अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट, अब 24×7 मिलेगी किडनी केयर सुविधा

(शब्रोज मलिक)श्रीनगर : श्रीनगर के चनपोरा स्थित फ्लोरेंस हॉस्पिटल में शुक्रवार को ‘एपेक्स किडनी केयर प्राइवेट लिमिटेड’ के सहयोग से अत्याधुनिक एडवांस्ड डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से किडनी रोगियों को अब आधुनिक तकनीक से लैस, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण डायलिसिस उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन फ्लोरेंस हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. इमरान मुज़फ़्फ़र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. खुर्शीद बंदे सहित एपेक्स किडनी केयर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन के सदस्य मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एपेक्स किडनी केयर प्राइवेट लिमिटेड देशभर में 265 से अधिक डायलिसिस सेंटर संचालित कर रही है, जहाँ प्रशिक्षित एवं अनुभवी विशेषज्ञों की टीम मरीजों को उच्च स्तरीय किडनी उपचार उपलब्ध करा रही है।


नई डायलिसिस यूनिट आधुनिक ऑटोमैटिक डायलिसिस मशीनों और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। यहाँ प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की निगरानी में मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और विश्वस्तरीय उपचार प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल ने जानकारी दी कि डायलिसिस सेवाएँ आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, विभिन्न हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं तथा अन्य पात्र सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी बेहतर इलाज का लाभ मिल सकेगा।
फ्लोरेंस हॉस्पिटल में अब डायलिसिस सेवाएँ 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही नेफ्रोलॉजिस्ट और आईसीयू की सुविधाएँ भी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी, ताकि आपातकालीन एवं गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।
डायलिसिस करा रहे मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर की शुरुआत पर फ्लोरेंस हॉस्पिटल और एपेक्स किडनी केयर प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से क्षेत्र के किडनी रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच आसान होगी।
संपर्क: 7208907448

ये भी पढ़िए