सड़कों पर भटक रहे गौ माता को मिलेगा चारा पानी
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अन्तर्गत ग्राम रजखड़ में वर्षों से निर्मित गौशाला को ” प्रकृति संस्कृति संस्थान “एन जी ओ द्वारा अन्ततः गौ माता के रखरखाव का जिम्मा मिला है। गौशाला उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र अजय कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन उपरान्त अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार के द्वारा गौशाला के माध्यम से जहां गौ माता को पक्की छत के नीचे चारा पानी के साथ संरक्षण का कार्य किया जा रहा जो सराहनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि /भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम रजखड में गौशाला के निर्माण से जहां गौ माता आदि पशुओं का रखरखाव ठीक से हो सकेगा वहीं अन्नदाता किसानों को खेती में फसलों को गाय आदि पशुओं द्वारा होने वाले फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। जो अन्नदाता किसानों के लिए राहत की बात है । इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी दुद्धी डॉक्टर रूद्र यादव , प्रकृति संस्कृति संस्थान के संतोष कुमार शुक्ल सहित एनजीओ के प्रमुख पदाधिकारी ग्रामवासी मौजूद रहे।

