(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : खण्ड शिक्षा अन्तर्गत तहसील सभागार दुद्धी में बुधवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा का खंड शिक्षा अंतर्गत 30 शिक्षक लाभार्थियों को कार्ड वितरण के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए निरन्तर कार्य कर रही जो सराहनीय है। शिक्षको के पुरानी पेंशन बहाल की जायज मांगों को सरकार के पटल पर रखे जाने की बात कही । विशिष्ट अतिथि उप जिला अधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव व मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख के कर कमलो द्वारा 5 लाख रूपए तक मुफ्त ईलाज हेतु मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा प्रमाण पत्र लाभार्थियों को प्रदान कराया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी प्रेम शंकर राम ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण , बैज अलंकरण, स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अविनाश गुप्ता द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इस मौके पर श्याम बिहारी , शैलश मोहन,विवेक पांडे , नीरज कनौजिया मुसइ राम , डॉ रमेश कुमार , रामरक्षा सिंह, मनोज जायसवाल , संतोष सिंह आदि सैकड़ो अध्यापक मौजूद रहें।

