शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई: वर्षों से थाने में खड़े दो सीज वाहनों की नियमानुसार नीलामी

सोनभद्र। जनपद में लंबित मालों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए वर्षों से थाना परिसर में खड़े दो पुराने सीज वाहनों की विधिवत नीलामी कराकर उन्हें अवमुक्त कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों वाहन पूर्व में उप संभागीय परिवहन अधिकारी, सोनभद्र द्वारा सीज कर थाना शक्तिनगर परिसर में खड़े कराए गए थे। नियमानुसार पत्राचार एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उप संभागीय परिवहन अधिकारी के सहयोग से नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नीलामी में दोनों वाहन शनी गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता, निवासी नई बस्ती, धर्मशाला बाईपास, रॉबर्ट्सगंज के पक्ष में अवमुक्त किए गए।
नीलाम किए गए वाहनों में मैजिक वाहन संख्या UP 64 H 4680, जो वर्ष 2016 से सीज था, तथा ऑटो तीन पहिया वाहन संख्या UP 64 H 5134, जो वर्ष 2014 से सीज था, शामिल हैं।
नीलामी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय एवं मुख्य आरक्षी शरद कुमार सरोज की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में लंबित मालों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए