(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र । भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी को आज कोन क्षेत्र के चाचीकला में नम आँखों से अंतिम विदाई दी गयी। इस दौरान भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व पूर्व एमएलसी के शव को उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां शाम से ही दूर-दराज समेत जिले के तमाम भाजपा पदाधिकारी समेत शुभचिंतक जुटने लगे थे। अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली गयी, जिसमें शव को भाजपा व तिरंगा झंडे में लपेट कर अंतिम दाह संस्कार स्थल तक ले जाया गया। पैतृक आवास से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सोननदी तट पर चांचीकला में अंतिम दाह संस्कार किया गया। जहां प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ओबरा उपस्थिति रहे। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व केरल के प्रभारी अरविंद मेनन, राज्य मंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, सांसद छोटेलाल खरवार, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक घोरावल रमेश दुबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अभिषेक सिंह चंदेल समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

