सोनभद्र, । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस को सफलता मिली है। थाना घोरावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिरोजी मोड़ के पास से मु0अ0सं0 166/2026 में धारा 109(1), 3(5), 331(6) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त छोटू पुत्र शिवमूरत कोल (28 वर्ष) एवं जग्गू पुत्र मुनीब (35 वर्ष) निवासी ग्राम परसौना, थाना घोरावल को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन राय (चौकी प्रभारी उम्भा), हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल एहसान खां तथा कांस्टेबल शिवम कुमार सिंह शामिल रहे।

