चंदौली। चकरघट्टा थाने के नवागत थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह का व्यापार मंडल एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित शिष्टाचार मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं फूल-माला भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति ने संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए क्षेत्र की प्रमुख व्यापारिक एवं सामाजिक समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया। पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह एडवोकेट ने भी नवागत थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।
थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखने का भरोसा दिलाया। स्वागत समारोह में व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री राजकुमार पाल, तहसील महामंत्री लाल साहब यादव, बरवाडीह महामंत्री जब्बार खां, बरवाडीह अध्यक्ष छोटेलाल जायसवाल, चकिया-नौगढ़ मीडिया प्रभारी मदन मोहन विश्वकर्मा, पूर्व डीजीसी राम जियावन सिंह एडवोकेट, समाजसेवी सियाराम यादव, कोटेदार संघ अध्यक्ष राम बहाल सिंह यादव, दरोगा महेंद्र प्रसाद तिवारी सहित थाने के पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट—मदन मोहन, नौगढ़/चंदौली

