बलुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों के वारंटी गिरफ्तार

(मदन मोहन)चंदौली। अपराधियों और न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलुआ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो वारंटियों को उनके गांव स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस टीम ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान बालूराम पुत्र वंशी यादव, निवासी ग्राम जमालपुर तिरगांवा, थाना बलुआ को मुकदमा संख्या 3301/17, धारा 323/504 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई में आलोक सिंह पुत्र वंशनारायण सिंह, निवासी ग्राम नाथूपुर, थाना बलुआ को मुकदमा संख्या 1298/18, धारा 498ए/323/504 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मारूफपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सिंह तथा हेड कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़िए