न्यायालय का वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस, कैलाश यादव गिरफ्तार

रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : चकरघट्टा पुलिस की कार्रवाई से वारंटियों में मचा हड़कंप, न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चकरघट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक मा. परिवार न्यायालय चंदौली द्वारा जुर्माने की वसूली के लिए जारी वारंट प्रकीर्ण वाद संख्या-268/2023, वंदना बनाम कैलाश यादव, धारा 128 सीआरपीसी, थाना चकिया से संबंधित मामले में वारंटी कैलाश यादव पुत्र लोला यादव (44 वर्ष) निवासी ग्राम देवदत्तपुर नावाही, थाना चकरघट्टा को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और कैलाश यादव को मा. न्यायालय चंदौली में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवसागर द्विवेदी, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह यादव, कांस्टेबल सचिन यादव और कांस्टेबल ललित शर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़िए