न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में हुई कार्रवाई, तीनों को कोर्ट में किया गया पेश
अनपरा, सोनभद्र। वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राज विश्वकर्मा उर्फ छांगुर (21 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ विश्वकर्मा निवासी डिबुलगंज, विवेक कुमार उर्फ रमेश गुप्ता (47 वर्ष) पुत्र सत्यनारायण गुप्ता निवासी पश्चिमी परासी तथा रवि कुमार गुप्ता उर्फ मुसे उर्फ शिवा कुमार (34 वर्ष) पुत्र अमृत लाल गुप्ता निवासी पश्चिमी परासी, थाना अनपरा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध संबंधित मामलों में मा. न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। अभियान के तहत पुलिस टीम ने उनकी गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी रेनूसागर उपनिरीक्षक जयशंकर राय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव तथा कांस्टेबल संजय पाल शामिल रहे।

