बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र )।कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में मंगलवार पूर्वाह्न में हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सीएचसी दुद्धी चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनपरा निवासी अजय कुमार यादव (22) पुत्र बालेश्वर अपनी बाइक से रिश्तेदारी में झारखंड के नगरऊंटारी जा रहे थे। दुम्हान गांव में रामयाद कुशवाहा के घर के पास करीब 11 बजे उनके बाइक के आगे चल रहे एक अन्य बाइक सवार ने अचानक बाइक मोड़ दिया, जिससे अजय की बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
दुर्घटना में आगे वाला बाइक सवार, जो दुम्हान गांव का ही बताया गया और सुरक्षित रहा, जबकि अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय यादव को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बाएं पैर में गंभीर चोट फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार,अजय अनपरा से नगरऊंटारी (झारखंड) जा रहे थे। घायल के चचेरे भाई अजय ने बताया कि घटना गंभीर है और उपचार के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर दर्ज नहीं की गई थी।

ये भी पढ़िए