विण्ढमगंज पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना पुलिस ने गौ-तस्करी से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध की रोकथाम एवं गो-तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में 21 सितंबर को विण्ढमगंज पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 119/2026 से संबंधित अभियुक्त सुमेश चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त वार्ड नंबर-08, ग्राम हारादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखंड का निवासी बताया गया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति एवं कांस्टेबल भूपेंद्र पांडेय शामिल रहे।

ये भी पढ़िए