सोनभद्र। वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा तिराहा, ग्राम पड़रछ से गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नुरमुहम्मद पुत्र अजीमुद्दीन, निवासी ग्राम पड़रछ, टोला इस्लामनगर (कुड़वा), थाना कोन, सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोन में मु0अ0सं0 151/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक उसके आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 13/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम का मामला भी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सहित हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, इन्द्रबली राय और सर्वेश यादव शामिल रहे।

