दुद्धी पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट में 9 वारंटियों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में नौ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 22 सितंबर 2026 को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में अहमद खान, टुइची उर्फ डेजी, रामनन्दन, श्यामलाल उर्फ गोलू, दिलीप शर्मा, संजय, मनोज, नन्दु और सुरेश को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में दुद्धी कस्बे के वार्ड नंबर-04 व वार्ड नंबर-06 के अलावा रन्नु, रजखड़, खजुरी और बीड़र क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक श्यामजी यादव समेत हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, कांस्टेबल सौरभ पाण्डेय, विनोद, धर्मपाल तथा महिला कांस्टेबल प्रिया उत्तम और साक्षी सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़िए