सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी जोरदार टक्टर,जिला अस्पताल रेफर

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जाबर एनएच-39 स्थित पुराने बैरियर के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजनों के अनुसार ,जाबर निवासी फूलपति पत्नी द्वारिका प्रसाद सड़क पार कर रही थीं, तभी महुली की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने जांच में बताया कि महिला के बाएं पैर में फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़िए