जम्मू तवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा युवक गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी) दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत गुरुवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा व्यक्ति लगभग 38 वर्षीय युवक आलम पुत्र रमजान निवासी रावर्ट्सगंज एक्सप्रेस से गिरकर विंण्ढमगंज थाना क्षेत्र रेलवे ट्रैक पर युवक का बाया हाथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। स्थानीय राहगीरों की तत्परता से डायल 108 एम्बुलेंस बुलाया गया. देवदूत बनकर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने उक्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार उपरांत बाएं हाथ की स्थिति अत्यंत खराब व रक्तस्राव देख बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रावर्ट्सगंज रेफर कर दिया गया। देवदूत बनकर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों के कार्य की प्रबुद्ध जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा किया है।

ये भी पढ़िए